आगे बाघिन पीछे लोकेशन ट्रेस करते चल रहे 2 हाथी...

  आगे बाघिन पीछे लोकेशन ट्रेस करते चल रहे 2 हाथी... वन विभाग ने महाराष्ट्र सीमा पर बधाई गश्त मुलताई। (अक्षय सोनी/ राकेश अग्रवाल) महाराष्ट्र मध्यप्रदेश सीमा पर आदमखोर बाघिन का भय अभी कम नही हुआ है। वन विभाग के अधिकारियो द्वारा भले ही यह कहा जा रहा हो की बाघिन महाराष्ट्र के नरखेड वन परिक्षेत्र में चली गई हो लेकिन अभी भी सीमा से सटे गाँवो में ग्रामीण घने जंगलों में जाने से कतरा रहे हैं। रेंजर विजेंद्र सिंह जवरिया ने बताया की महाराष्ट्र वन विभाग के अधिकारी लगातार बाघिन के पीछे दो हाथियों से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। क्योंकि बाघिन को कॉलर आईडी लगाई गई है जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो जाती है। पूर्व में भी उक्त बाघिन ने गोंदिया अभ्यारण्य में लगभग 4 वर्ष पूर्व आतंक मचाया था जिसके बाद उसे कॉलर आईडी लगाई गई थी। फ़िलहाल बाघिन पर कड़ी नजर रखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद बाघिन के प्रतिदिन 20 से 30 किलोमीटर चलने से बाघिन कब कंहा पहुँच कर शिकार कर ले यह कहा नही जा सकता। इसलिए दोनों प्रदेश की सीमा पर फ़िलहाल ग्रामीण भयभीत हैं।

Source : Agency

8 + 11 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]